Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशभोपालMP Weather: MP के 5 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट,...

MP Weather: MP के 5 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल-डिंडौरी में स्कूल बंद

भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। डिंडौरी में भारी बारिश का असर जनजीवन पर पड़ा है। मौसम को देखते हुए भोपाल और डिंडौरी में स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद रखने का फैसला लिया गया है।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। रायसेन, नर्मदापुरम, जबलपुर, नरसिंहपुर और सिवनी में अति भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं कई जिलों में तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

भोपाल में 10 अगस्त को सभी स्कूल बंद

भोपाल में करीब 11 घंटे से लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने 10 अगस्त 2026 को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। यह आदेश नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों पर लागू होगा। छुट्टी का आदेश सरकारी और निजी दोनों तरह के स्कूलों के लिए है। इसमें अनुदान प्राप्त विद्यालयों के साथ MPBSE, CBSE, ICSE और अन्य बोर्ड से संचालित स्कूल भी शामिल हैं।

डिंडौरी में नर्मदा पुल के ऊपर बह रही

डिंडौरी में लगातार बारिश के कारण नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक नर्मदा नदी करीब 35 साल बाद पुल के ऊपर से बह रही है। स्थिति को देखते हुए जिले में 10 अगस्त को सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।

हालांकि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका अपने निर्धारित समय पर केंद्रों में उपस्थित रहेंगी और विभागीय काम करेंगी। प्रशासन ने बारिश की स्थिति को देखते हुए स्कूलों में भी छुट्टी रखी है।

इन जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने रायसेन, नर्मदापुरम, जबलपुर, नरसिंहपुर और सिवनी में अति भारी बारिश के साथ गरज-चमक और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी जारी की है।

इसके अलावा भोपाल, सीहोर, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, पन्ना, टीकमगढ़ और निवाड़ी समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवा का अलर्ट है।

पूर्वी और मध्य MP में ज्यादा बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार कम दबाव के क्षेत्र और मानसून ट्रफ के प्रभाव से पूर्वी और मध्य मध्यप्रदेश में बारिश का दौर जारी रह सकता है। जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, डिंडौरी, शहडोल, उमरिया, रीवा और सतना समेत आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है।

पश्चिमी मध्यप्रदेश में भी कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में प्रदेश का मौसम पूरी तरह साफ होने के आसार नहीं हैं। कई जगह हल्की से मध्यम बारिश और कुछ इलाकों में तेज बौछारें पड़ सकती हैं।

ये खबर भी पढ़ें..

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट