Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशMP Weather Alert: 15 जिलों में भारी बारिश का खतरा, रेड अलर्ट...

MP Weather Alert: 15 जिलों में भारी बारिश का खतरा, रेड अलर्ट जैसा माहौल, जानें आपके जिले का हाल

मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है. पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार मौसम बदल रहा है. मंगलवार को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ गरज-चमक भी देखने को मिली. मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल के अनुसार बुधवार 29 जुलाई 2026 को प्रदेश के 15 जिलों में भारी बारिश की संभावना है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और अन्य प्रभावित जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार बालाघाट, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा और सिवनी में अत्यधिक बारिश होने की संभावना है. इनमें बालाघाट को लेकर विशेष चेतावनी जारी की गई है, जहां 204.5 मिमी से अधिक वर्षा हो सकती है. वहीं रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा और सिवनी में 115.6 मिमी से 204.4 मिमी तक बारिश होने का अनुमान जताया गया है.

इन 10 जिलों में भी भारी बारिश की संभावना

देवास, सीहोर, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, छतरपुर और जबलपुर में भी तेज बारिश का पूर्वानुमान है. इन जिलों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी कहीं-कहीं बारिश और बिजली चमकने की संभावना बनी हुई है.

IMD ने लोगों से बरतने को कहा विशेष सावधानी

मौसम विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि यदि जरूरी न हो तो खराब मौसम के दौरान यात्रा से बचें. लगातार मौसम संबंधी अपडेट के लिए विभाग की आधिकारिक जानकारी पर नजर बनाए रखें. तेज बारिश और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.

बारिश के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

  • गरज-चमक होने पर सुरक्षित स्थान पर रहें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों.
  • बिजली गिरने की आशंका होने पर घर के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें.
  • खुले मैदान, खेत या निर्माणाधीन स्थानों पर जाने से बचें.
  • वाहन चलाते समय गति नियंत्रित रखें और सावधानी के साथ ड्राइव करें.
  • कंक्रीट की दीवारों का सहारा लेने या कंक्रीट की सतह पर लेटने से बचें.
सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट