Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीमुकेश सेठ हमला कांड में बड़ा एक्शन! BJP नेता समेत 6 आरोपी...

मुकेश सेठ हमला कांड में बड़ा एक्शन! BJP नेता समेत 6 आरोपी पुलिस गिरफ्त में, अब बाकी रसूखदारों पर शिकंजा

खबर digital news रिपोर्टर / कटनी शहर के चर्चित मुकेश सेठ हमला कांड में आखिरकार पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए मामले के मुख्य नामजद आरोपी और बीजेपी नेता हर्ष पाण्डेय सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल की गई ऑल्टो कार भी जब्त कर ली गई है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपियों ने उद्योगपति और उनके भाई पर लाठी-डंडों से हमला करने तथा कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने की बात स्वीकार की है।सबसे ज्यादा चर्चा बीजेपी नेता हर्ष पाण्डेय की गिरफ्तारी को लेकर है। पुलिस के मुताबिक हिरासत में लेने के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पुलिस सुरक्षा में उसका इलाज जारी है। अस्पताल से छुट्टी मिलते ही उसे न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।उधर, पुलिस ने कुठला क्षेत्र से नीलेश विश्वकर्मा, चाहत सोनी, मनोज कुशवाहा, विकास गुप्ता और सुधाकर गौतम को भी गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तारी के कारण बताकर विधिवत अरेस्ट किया गया तथा उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।पुलिस जांच में बड़ा खुलासा यह भी हुआ है कि 5 जुलाई को हुई इस हिंसक वारदात में करीब 30 से 35 लोगों की भीड़ ने उद्योगपति मुकेश सेठ, उनके भाई और वाहन चालक को घेरकर हमला किया था। आरोप है कि लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट के साथ कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी गई।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी सुधाकर गौतम के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त ऑल्टो कार (MP 21 CC 4332) भी जब्त कर ली है, जिसे जांच का महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है।अब पुलिस की नजर मामले के अन्य नामजद आरोपियों रमेश शुक्ला, यज्ञवल शुक्ला, कोका शुक्ला और मनु परौहा सहित फरार आरोपियों पर है। पुलिस का कहना है कि सभी फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।अब सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या इस हाई-प्रोफाइल मामले में कानून सभी आरोपियों तक समान रूप से पहुंचेगा, या फिर रसूख और सियासत जांच की रफ्तार पर असर डालेंगे? आने वाले दिनों में पुलिस की अगली कार्रवाई पर पूरे जिले की नजर रहेगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट