त्यौंथर रीवा/ खबर डिजिटल/ अरविन्द तिवारी/ मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह सम्मेलन त्यौंथर में परिणय सूत्र में बंधे 186 जोड़े ..नवयुगल जोड़ो ने वैदिक मंत्रोच्चार और समाजिक रीत रिवाज के साथ गृहस्थ जीवन में किया प्रवेश त्यौंथर में आयोजित जिला स्तरीय समरसता और जन कल्याण मुख्य अतिथि रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा वही जनपद पंचायत सीईओ और समग्र सुरक्षा विस्तार अधिकारी ने किया कन्यादान
त्यौंथर में आयोजित जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह सम्मेलन में 186 नवयुगल जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार, सामाजिक रीति-रिवाज एवं पारंपरिक रस्मों के साथ परिणय सूत्र में बंधे। विवाह समारोह में शहनाई की गूंज और मंगल गीतों के बीच नवदंपत्तियों ने नए जीवन की शुरुआत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा शामिल हुए।
उन्होंने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है तथा सामाजिक समरसता को मजबूती दे रही है। समारोह में विभिन्न समाजों के लोगों की उपस्थिति ने भाईचारे और एकता का संदेश दिया।
वही जनपद पंचायत सदस्य रामानुज अदिवासी ने विवाह सम्मेलन में अपने बच्ची की शादी विवाह सम्मेलन में किया वही जनपद पंचायत सीईओ प्रवीण बांसोड और समग्र सुरक्षा विस्तार अधिकारी अरविंद तिवारी ने कन्यादान किया..कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।
