P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीथाना बाकल के प्रभारी बदले — प्रशिक्षु डीएसपी शिवा पाठक को सौंपी...

थाना बाकल के प्रभारी बदले — प्रशिक्षु डीएसपी शिवा पाठक को सौंपी कमान बाकल थाना प्रभारी रश्मि सोनकर को तत्काल प्रभाव से किया लाइन हाजिर

* *सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी-* जिले के थाना बाकल में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) ने आदेश जारी कर थाना प्रभारी उप निरीक्षक रश्मि सोनकर को तत्काल प्रभाव से रक्षित केन्द्र कटनी में संबद्ध किया है।इसी क्रम में 43वें बैच की प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) सुश्री शिवा पाठक को उनके निर्धारित व्यवहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत थाना बाकल का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।जारी आदेश के अनुसार प्रशिक्षु डीएसपी सुश्री शिवा पाठक को 19 अक्टूबर 2025 से 18 जनवरी 2026 तक 13 सप्ताह का जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करना है, जिसके अंतर्गत वे 25 अक्टूबर 2025 से 24 दिसंबर 2025 तक दो माह तक थाना बाकल की प्रभारी के रूप में कार्य करेंगी।एसपी विश्वकर्मा ने निर्देश दिए हैं कि सुश्री पाठक अपने प्रशिक्षण मेंटॉर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन में कार्य करेंगी तथा प्रत्येक पखवाड़े में प्रशिक्षण की समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी।यह आदेश 25 अक्टूबर 2025 को एसपी कार्यालय कटनी से जारी किया गया है

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट