कटनी खबर digital News— नगर पालिक निगम कटनी की स्थापना शाखा में सहायक ग्रेड-III के पद पर पदस्थ रहे श्री मुबारिक खान तथा स्वास्थ्य शाखा में सफाई मित्र के रूप में सेवाएं दे रहे श्री अशोक पिता रामदास यादव के आकस्मिक निधन पर बुधवार दोपहर 3 बजे नगर निगम कार्यालय में शोक सभा आयोजित की गई।शोक सभा के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। निगम परिवार ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।शोक सभा में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार, एमआईसी सदस्य डॉ. रमेश सोनी, गोविंद चावला, सुरेन्द्र गुप्ता, उपायुक्त शैलेष गुप्ता, सहायक यंत्री आदेश जैन, उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव, मोना करेरा, कार्यालय अधीक्षक नागेन्द्र पटेल, कर्मचारी संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, आलोक तिवारी सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कर्मचारी मुबारिक खान एवं अशोक के आकस्मिक निधन पर निगम कार्यालय में शोक सभा संपन्न
सम्बंधित ख़बरें


