Tuesday, January 13, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीमिलावटी दूध विक्रेताओं पर होगी कड़ी कार्रवाई , उत्कृष्ट पशुपालकों को हर...

मिलावटी दूध विक्रेताओं पर होगी कड़ी कार्रवाई , उत्कृष्ट पशुपालकों को हर माह किया जाएगा सम्मानित, कलेक्टर तिवारी ने पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश


*मिलावटी दूध विक्रेताओं पर होगी कड़ी कार्रवाई
उत्कृष्ट पशुपालकों को हर माह किया जाएगा सम्मानित
कलेक्टर तिवारी ने पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
कटनी – 10 दिसंबर। जिले में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और पशुपालकों को जागरूक करने के लिए कलेक्टर आशीष तिवारी ने अधिकारियों को दुग्ध समितियों का विस्तार करने तथा अधिक से अधिक ग्रामीणों को जोड़ने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने दूध में मिलावट की शिकायतों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर जांच करने को कहा। साथ ही दुधारू पशुओं की नस्ल सुधार के लिए कृत्रिम गर्भाधान तथा सेक्स-सॉर्टेड सीमन संबंधी गतिविधियों की जानकारी ग्रामीणों को देने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि गोल बाजार, चाँडक चौराहा, दुर्गा चौक, गर्ग चौराहा आदि स्थानों पर दोपहर तक मिलावटी दूध विक्रेताओं की सक्रियता रहती है। कलेक्टर ने इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले पशुपालकों को प्रत्येक माह सम्मानित किया जाए ताकि अन्य पशुपालक भी प्रेरित हों। बैठक में डिप्टी कलेक्टर प्रदीप मिश्रा, उपसंचालक डॉ. आर.के. सोनी सहित विभागीय अधिकारी एवं दुग्ध समितियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट