खबर डिजिटल.उमरियापान। नाबालिका से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को उमरियापान पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने जानकारी दी कि 26 अगस्त 2025 को थाना क्षेत्र की एक नाबालिका घर से लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
1 सितंबर 2025 को पुलिस ने नाबालिका को दस्तयाब कर पूछताछ की, जिसमें पीड़िता ने बताया कि ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के भैंसवाही निवासी मिथलेश लोनी उसे बहला-फुसलाकर ले गया और शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। घटना के बाद से आरोपी फरार था।एसपी अभिनय विश्वकर्मा, एएसपी संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा स्लीमनाबाद एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में उमरियापान पुलिस ने एक टीम गठित की। साइबर सेल की मदद से लगातार प्रयास करते हुए पुलिस ने आरोपी को शाजापुर जिले से गिरफ्तार किया।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में सउनि गया प्रसाद मंगोरे, प्रआर अजय सिंह, आशीष मेहरा, अजय तिवारी, आरक्षक योगेश पटेल, नीलेश पटेल, जगन्नाथ सिंह, सतेंद्र चौरसिया, मनोज कुम्हरे तथा साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


