P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशइंदौरBarwani News: एनसीसी कैडेट की शौर्य के कदम क्रांति की ओर… एनसीसी...

Barwani News: एनसीसी कैडेट की शौर्य के कदम क्रांति की ओर… एनसीसी पीएम साइकिल यात्रा

सेंधवा में पीएम साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत

बड़वानी/संदीप कुशवाह/खबर डिजिटल/ बड़वानी, पुणे से दिल्ली तक जा तक जारी रही एनसीसी कैडेट की शौर्य के कदम क्रांति की ओर एनसीसी पीएम साइकिल यात्रा रविवार को जिले के सेंधवा पहुंची। यहां स्थानीय प्रशासन, मध्य प्रदेश एनसीसी नवी बटालियन सहित शहर के लोगों ने साइकल यात्रियों का स्वागत किया, बाजीराव पेशवा की वीर गाथा को जन जन तक पहुंचाने के लिए निकाली जा रही यात्रा, नुक्कड़ नाटक का भी प्रदर्शन किया।

वीर योद्धा बाजीराव पेशवा की वीरगाथा
महाराष्ट्र के पुणे से मराठा योद्धा बाजीराव पेशवा की वीरगति को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर महाराष्ट्र के एनसीसी कैडेट के द्वारा पीएम साइकिल रैली निकाली जा रही है। इस साइकिल ग्रुप में 6 एसडी बॉयज केडेट और 6 एसडब्ल्यू गर्ल्स कैडेट के साथ टीम लीडर ब्रिगेडियर सचिन गावली और कर्नल विजय , हवलदार टीकाराम साइकिलिस्ट के रूप में शामिल है। रविवार शाम को यह साइकिल रैली मध्य प्रदेश महाराष्ट्र सीमा बिजासन होते हुए सेंधवा शहर पहुंची। यहां पर स्थानीय प्रशासन से एसडीएम आशीष, तहसीलदार राहुल सोलंकी और एनसीसी मध्य प्रदेश 9 बटालियन पीजी कॉलेज के लेफ्टिनेंट संजय चौहान ने सभी साइकिलिस्ट एनसीसी कैडेट का स्वागत किया।

24 दिसंबर को शुरू हुई यात्रा
एनसीसी जूनियर अंडर ऑफिसर खुशबू ने बताया कि पेशवा बाजीवार प्रथम का इतिहास बताने की उद्देश्य को लेकर पुणे के शनिवार वाड़ा से 24 दिसंबर को यात्रा शुरू हुई थी 21 दिन में यात्रा पूरी कर 27 जनवरी को दिल्ली में यात्रा का समापन होगा जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सीसी पीएम रैली साइकिल यात्रा को फ्लैग इन करेंगे। शासकीय वीर बलदानी खाज्या नायक कॉलेज की एनसीसी यूनिट के लेफ्टिनेंट संजय चौहान ने बताया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य महाराष्ट्र के महान मराठा योद्धा बाजीराव पेशवा प्रथम सन 1736 में पुणे से दिल्ली तक की जो यात्रा की थी, इस दौरान उन्होंने मुगलों, पुर्तगालियों और निजाम को 41 युद्ध में मात दी थी उसको याद करना और उस सफर को अनुसरण करने के उद्देश्य से एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर अमरावती ग्रुप, महाराष्ट्र द्वारा की यात्रा निकाली जा रही है। सेंधवा में वीर बलिदानी खाज्या नाइक शासकीय महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट द्वार नुक्कड़ नाटक का भी प्रदर्शन किया गया। जिसमें भोपाल में हुए युद्ध की गाथा को नुक्कड़ नाटक के रूप में प्रदर्शित किया गया। वहीं रात्रि में रैली के सेंधवा में विश्राम करने के बाद सोमवार को अगले पड़ाव की ओर रवाना हो गई।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट