Sunday, November 1, 2026
Homeमध्यप्रदेशरीवा एयरपोर्ट पर लापरवाही, जिम्मेदार कौन? 78 की बुकिंग–48 सीटों का विमान

रीवा एयरपोर्ट पर लापरवाही, जिम्मेदार कौन? 78 की बुकिंग–48 सीटों का विमान

रीवा/त्यौंथर/खबर डिजिटल/ अरविन्द तिवारी/ रीवा एयरपोर्ट पर लापरवाही का बड़ा आरोप सामने आया है। 78 सीटों की ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद 48 सीटों वाला विमान भेजे जाने से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। अमरपाटन की एक युवती ने एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए वीडियो जारी किया है। युवती का कहना है कि उसने एलायंस एयर की फ्लाइट की टिकट बुक की और समय से दो घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंच गई। लेकिन बोर्डिंग के समय उसे यह कहकर रोक दिया गया कि उसके नाम की टिकट उपलब्ध नहीं है।

आरोप है कि जिस फ्लाइट में 78 यात्रियों की बुकिंग थी, उसकी जगह 48 सीटों वाला छोटा विमान भेज दिया गया, जिससे करीब 30 यात्री यात्रा से वंचित रह गए। एयरपोर्ट पर मौजूद अन्य यात्रियों ने भी अव्यवस्था पर नाराजगी जताई। वीडियो वायरल होने के बाद एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल इस मामले में किसी अधिकारी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट