P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीजल गंगा अभियान में लापरवाही, 30 पंचायतों पर गिरी गाज

जल गंगा अभियान में लापरवाही, 30 पंचायतों पर गिरी गाज

सब-हेडलाइन:जिला पंचायत CEO ने जारी किए शोकॉज नोटिस, 3 दिन में जवाब नहीं तो होगी एकपक्षीय कार्रवाई

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी — 11 अप्रैल –जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। जिले में विकास कार्यों की धीमी प्रगति और जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता पर जिला पंचायत CEO सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने कड़ा रुख अपनाते हुए 30 ग्राम पंचायतों के सचिव, उपयंत्री और ग्राम रोजगार सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।बार-बार निर्देश देने के बावजूद कार्यों में संतोषजनक प्रगति नहीं होने से प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी अपने दायित्वों के प्रति गंभीर नहीं हैं और शासकीय कार्यों में लापरवाही बरत रहे हैं।CEO ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सभी संबंधित अधिकारी 3 दिन के भीतर उपस्थित होकर तथ्यात्मक जवाब दें, अन्यथा एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।सूत्रों के मुताबिक, कई पंचायतों में स्वीकृत कार्य जमीन पर नजर ही नहीं आ रहे हैं, जिससे अभियान की मंशा पर भी सवाल उठ रहे हैं।जिले के विजयराघवगढ़, ढीमरखेड़ा, कटनी, बहोरीबंद, रीठी और बड़वारा जनपद की पंचायतें इस कार्रवाई की जद में आई हैं।प्रशासन की इस सख्ती के बाद हड़कंप मच गया है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या सिर्फ नोटिस से व्यवस्था सुधरेगी या फिर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई भी होगी?

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट