भोपाल/ खबर डिजिटल/ CM Mohan Yadav ने कहा – शारदीय नवरात्रि से NextGen GST Reforms, Madhya Pradesh में भी लागू हो जाएगा। इससे युवा, महिला और किसान सहित सभी वर्गों के जीवन में बेहतरी आएगी। यह बात प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार की शाम को देश को संबोधन के बाद सीएम मोहन यादव ने ट्वीट कर कही।
देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कल (22 सितंबर ) से शक्ति की उपासना का पर्व, नवरात्रि का आरंभ हो रहा है। इसके साथ ही Next generation GST reforms लागू हो जाएंगे। एक तरह से कल से देश में GST बचत उत्सव शुरू होने जा रहा है। इस GST बचत उत्सव में आपकी बचत बढ़ेगी, और आप अपनी पसंद की चीजों को और ज्यादा आसानी से खरीद पाएंगे। हमारे देश के गरीब, मध्यमवर्गीय लोग, नियो मिडिल क्लास, युवा, किसान, महिलाएं, दुकानदार, व्यापारी, उद्यमी, सभी को ये बचत उत्सव का बहुत फायदा होगा।
देश में GST बचत उत्सव शुरू
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा त्योहारों के इस मौसम में सबका मुंह मीठा होगा, देश के हर परिवार की खुशिया बढ़ेंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा मैं देश के कोटि-कोटि परिवारजनों को Next Generation GST reforms की और इस बचत उत्सव की बहुत- बहुत बधाई देता हूं, शुभकामनाएं देता हूं। ये रिफॉर्म, भारत की growth story को accelerate करेंगे, कारोबार को और आसान बनाएंगे, निवेश को और आकर्षक बनाएंगे, और हर राज्य को विकास की दौड़ में बराबरी का साथी बनाएंगे।
स्वदेशी अभियान: CM मोहन यादव ने स्वदेशी वस्तुओं की खरीदी कर दिया स्वदेशी संदेश – Khabar Digital
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा – Reform एक अनवरत चलने वाली प्रक्रिया होती है। जब समय बदलता है, देश की जरूरत बदलती है, तो नेक्स्ट जनरेशन रीफॉर्म भी उतने ही आवश्यक होते हैं। इसलिए, देश की वर्तमान ज़रूरतों और भविष्य के सपनों को देखते हुए, GST के ये नए रिफॉर्म्स लागू हो रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा नए स्वरूप में मुख्य रूप से अब सिर्फ पांच परसेंट और अठारह परसेंट के ही टैक्स स्लैब रहेंगे। इसका मतलब है, रोज़मर्रा के इस्तेमाल की ज्यादातर चीजें और सस्ती हो जाएंगी। खाने-पीने का सामान, दवाइयाँ, साबुन, ब्रश, पेस्ट, स्वास्थ्य और जीवन बीमा, ऐसे अनेकों सामान, अनेकों सेवाएं, या तो टैक्स-फ्री होंगी या फिर केवल पांच परसेंट टैक्स देना होगा। जिन सामानों पर पहले 12 परसेंट टैक्स लगा करता था, उसमें से 99 परसेंट यानी करीब- करीब 100 के निकट, 99 परसेंट चीजें, अब 5 परसेंट टैक्स के दायरे में आ गई हैं।
यह भी पढ़ें-500 पदों पर निकली सरकारी भर्ती, 1 दिसंबर को होगी परीक्षा, Apply Now – Khabar Digital
GST कम होने से सस्ता हो जाएगा टीवी, फ्रिज
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा – पिछले 11 साल में देश में 25 करोड़ लोगों ने गरीबी को हराया है, गरीबी को परास्त किया है और गरीबी से बाहर निकलकर के, 25 करोड़ का एक बहुत बड़ा समूह नियो मिडिल क्लास के रुप में आज देश के अंदर बहुत बड़ी भूमिका अदा कर रहा है। इस नियो मीडिल क्लास की अपनी Aspirations हैं, अपने सपने हैं।
इस साल सरकार ने 12 लाख रुपए तक की इनकम को टैक्स फ्री करके एक उपहार दिया। और स्वाभाविक है जब 12 लाख रुपए की इनकम टैक्स में राहत हो जाए तो मध्यम वर्ग के जीवन में तो कितना बड़ा बदलाव आता है। कितनी सरलता, सुविधा हो जाती है। और अब गरीबों की भी बारी है, नियो मिडिल क्लास की बारी है।
यह भी पढ़ें-H1B वीजा के नए नियम 2025: कब से और किन पर लागू होगा? … – Khabar Digital
अब गरीब को, नियो मिडिल क्लास को, मिडिल क्लास को एक तरह से डबल बोनान्जा मिल रहा है। GST कम होने से अब देश के नागरिकों के लिए अपने सपने पूरे करना और आसान होगा। घर बनाना, टीवी, फ्रिज, खरीदने की बात हो, स्कूटर-बाइक-कार खरीदना हो, ये सब पर अब कम खर्च करना होगा। आपके लिए घूमना-फिरना भी सस्ता हो जाएगा, क्योंकि ज्यादातर होटल्स के कमरों पर भी GST कम कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें-भारत में iPhone 17 की कीमत: जानें सभी वेरिएंट की Price List – Khabar Digital


