Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीसार्वजनिक मार्ग पर कचरा फैलाने पर तीन होटल–टी स्टॉल संचालकों को नोटिस

सार्वजनिक मार्ग पर कचरा फैलाने पर तीन होटल–टी स्टॉल संचालकों को नोटिस


सार्वजनिक मार्ग पर कचरा फैलाने पर तीन होटल–टी स्टॉल संचालकों को नोटिस


कटनी – नगर निगम प्रशासन ने सार्वजनिक मार्ग पर गंदगी फैलाने के मामले में तीन प्रतिष्ठानों पर सख्त कार्रवाई की है। निगमायुक्त तपस्या परिहार के निरीक्षण के दौरान मुख्य स्टेशन रोड पर होटल और टी स्टॉल संचालकों द्वारा कचरा फेंकने एवं गंदगी फैलाने की शिकायत सही पाई गई। जिस पर स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी द्वारा माँ जालपा भोजनालय, रवि टी स्टॉल एवं मुन्ना टी स्टॉल/पान दुकान को नोटिस जारी किया गया।
निगम ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर अपशिष्ट सामग्री फेंकना दंडनीय है। संबंधित संचालकों को कचरा निगम के वाहन में ही डालने और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लंघन पर अर्थदंड सहित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट