P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशउज्जैन का दुर्दांत अपराधी अमजद गिरफ्तार… अवैध हथियार बरामद

उज्जैन का दुर्दांत अपराधी अमजद गिरफ्तार… अवैध हथियार बरामद

रासुका के तहत कार्रवाई प्रस्तावित

उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ताजपुर निवासी अमजद नामक व्यक्ति वर्ष 2013 से लगातार आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है। उसके विरुद्ध लूट, चोरी और गौवंश से जुड़े मामलों सहित करीब 15 से अधिक संगीन अपराध दर्ज हैं। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस द्वारा 10 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।

पुलिस को देखते ही भागने लगा अमजद
अमजद ने पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास किया, इसी दौरान उसके पैर में चोटें आई हैं। घायल अवस्था में उसका इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध हथियार भी बरामद किया है।

अपराधियों पर जारी रहेगी कार्रवाई
आरोपी की दुर्दांत प्रवृत्ति और लगातार अपराधों में सक्रियता को देखते हुए उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट