P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशओंकारेश्वर के परिक्रमा मार्ग पर दिखा तेंदुआ, मचा हडकंप Video Viral

ओंकारेश्वर के परिक्रमा मार्ग पर दिखा तेंदुआ, मचा हडकंप Video Viral

ओंकारेश्वर के परिक्रमा मार्ग पर तेंदुए की दस्तक ने तीर्थ यात्रियों की उड़ाई नींद, तीर्थ यात्रियों ने वीडियो बनाकर वन विभाग को भेजा

खंडवा/ हरेंद्र नाथ ठाकुर/ खबर डिजिटल/ 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ओंकारेश्वर में इन दिनों तेंदुए की दस्तक ने लोगों की नींद उड़ा दी है। स्थानीय रहवासियों के साथ साथ ओंकारेश्वर आने वाले तीर्थ यात्री भी ख़ौफ़जदा हैं। ओंकारेश्वर के परिक्रमा मार्ग पर सिद्धनाथ मंदिर के पास हजारों लोग ओंकार पर्वत की परिक्रमा करने आते हैं और थककर रात्रि में यहीं पर विश्राम करते हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से यहां कई खूंखार तेंदुए ने अपना डेरा जमा लिया है।

इन तेंदुए ने यहां आसपास के जंगली जानवरों के शिकार करने के साथ-साथ लोगों के मवेशीयों पर भी हमला करना शुरू कर दिया है। जिससे परिक्रमा मार्ग पर आने वाले तीर्थ यात्रियों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग की लापरवाही के कारण यह खतरा दिनों दिन गहराता जा रहा है। रविवार रात्रि को परिक्रमा मार्ग पर स्थित सिद्धनाथ मंदिर के पास एक साथ दो-दो तेंदुए तीर्थंयात्रियों द्वारा विचरण करते देखे गए। यह दृश्य देखकर श्रद्धालु और आसपास के रहवासी सहम गए और अपनी यात्रा रोक दी।

रहवासियों ने इन खूंखार शिकारी तेंदुए का मोबाईल से वीडियो बनाया और वन विभाग को भेज कर आने वाले इस खतरे से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। फिलहाल वन विभाग की टीम ने भी इन तेंदुए को लेकर श्रद्धालुओं और तीर्थ यात्रियों को रात्रि में ओंकार पर्वत पर नहीं जाने की लोगों को सलाह दी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट