P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशनववर्ष पर रामराजा सरकार के दर्शन को उमड़े भक्त… पूजा अर्चना कर...

नववर्ष पर रामराजा सरकार के दर्शन को उमड़े भक्त… पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना

व्यस्त मार्गों का किया डायवर्जन

निवाड़ी/हेमन्त वर्मा /खबर डिजिटल/ धार्मिक नगरी ओरछा में नए वर्ष पर देश विदेश से आने वाले सैलानियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, यहां पर आज सुबह से ही कोहरे की धुंध छाई रही और कड़ाके की ठंड के बावजूद सैलानी और श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती हुई दिखाई दी। भक्त अलसुबह भी उसी भक्ति की धारा में बह रहे थे, जिस तरह से दिन की दोपहरी हो।

सुख समृद्धि की कामना की
गौरतलब है कि विश्व पर्यटन स्थल के रूप में पहचान बना चुकी ओरछा में नए साल पर श्रद्धालुओं ने ओरछा में भगवान राम राजा सरकार के दरबार में पहुंचकर माथा टेक कर पूजा अर्चना की और सुख समृद्धि की कामना की,,,,,तो वहीं बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट मोड पर है ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो वही भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और पार्किंग को लेकर भी योजना बनाई गई है

थाना प्रभारी ने सुरक्षा व्यवस्था का बताया प्लान
थाना प्रभारी रामबाबू शर्मा ने बताया है कि नए साल पर चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आने की संभावना है, इसको ध्यान में रखते हुए अलग पार्किंग व्यवस्था मार्गों का डायवर्जन, और इसके साथ होटल व सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग करने की बात कही, वहीं सुरक्षा की दृष्टि से नशा, शराब सेवन और अव्यवस्था फैलाने वालों पर भी सख्त नजर रखे जाने की बात कही, उन्होंने बताया है कि इस दौरान पुलिस ने होटल संचालकों को भी पूरी प्रक्रिया का पालन करने के निर्देश दिए जाने की बात कही।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट