P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीनो एंट्री में घुसा ओवरलोड हाईवा, नगर निगम कर्मचारी की कुचलकर मौत

नो एंट्री में घुसा ओवरलोड हाईवा, नगर निगम कर्मचारी की कुचलकर मौत

सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी– शहर में आज सुबह गुरुवार सुबह थाना माधवनगर क्षेत्र में नो एंट्री जोन में घुसे ओवरलोड पथरों से भरे हाईवा वाहन ने नगर निगम के MSW कर्मचारी भैया लाल पिता अशोक (निवासी समदड़िया बस्ती) को कुचल दिया। हादसे में भैया लाल की मौके पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ACC फैक्ट्री की ओर जा रहा तेज रफ्तार हाईवा अचानक पहुंचा और भैया लाल को रौंदते हुए निकल गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने कुंदन दास स्कूल के सामने शव रखकर सड़क पर जाम कर दिया। लोगों ने प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि नो एंट्री समय में भी भारी वाहन बेधड़क शहर में घुस रहे हैं।आक्रोशित भीड़ ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा, दोषी चालक की तत्काल गिरफ्तारी और ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार की मांग की।सूचना मिलते ही माधवनगर थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया।स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी कि यदि नो एंट्री नियमों का सख्ती से पालन नहीं कराया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।कटनी की सड़कों पर खुलेआम दौड़ते भारी वाहन प्रशासन की सख्ती को चुनौती दे रहे हैं। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो ऐसे हादसे दोहराए जाते रहेंगे

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट