झाबुआ/नावेद रजा/खबर डिजिटल/पुलिस अधीक्षक शिव दयाल सिंह के निर्देश पर जिले में गुंडा, निगरानीशुदा बदमाश, स्थायी वारंटी और अन्य अपराधियों के खिलाफ सघन सर्च अभियान चलाया गया।
इसी क्रम में झाबुआ थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी भास्करे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस ने 17 बदमाशों को गिरफ्तार किया।
जिले में लगातार बढ़ रही अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को रात्रिकालीन सर्च ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए थे, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई।


