P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशजबलपुरचोरी के शक में युवक को खंभे में बांधकर पीटा… पुलिस ने...

चोरी के शक में युवक को खंभे में बांधकर पीटा… पुलिस ने हिरासत में लिया

चोरी के शक में युवक को खंबे म़े बांधकर पीटा…अमरवाडा थाना क्षेत्र के सिगोडी की घटना…युवक को पुलिस ने हिरासत पर लिया है पूछताछ की जा रही है… मौजूद लोगों ने युवक को जमकर पीटा

छिदवाडा/ तौफीक मिस्कीनी/ खबर डिजिटल: अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के सिंगोड़ी बस स्टैंड में एक युवक को चोरी के शक में खंबे में बांधकर पीटने का मामला सामने आया है जहां युवक को मौजूद लोगों ने पहले युवक को पीटा फिर खंबे में बांधा और फिर युवक की पीटाई की गई हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लिया है और जिससे पूछताछ की जा रही है.

दरअसल सिंगोडी गांव में शनिवार को देर शाम बस स्टैंड में अहिरी नृत्य का कार्यक्रम चल रहा था इसी दौरान एक युवक के जेब म़े हाथ किसी ने डाल दिया किसी शक के आधार पर एक युवक को पकड़ लिया इसके बाद मौजूद लोगों ने जमकर युवक की धुलाई कर दी फिर पास में ही खंबे में बांध दिया और युवक की पिटाई की गई जिसका वीडियो भी सामने आया है.

Chhindwara theft suspicion
Chhindwara theft suspicion

पुलिस कर रही है मामले की जांच

पुलिस ने इस मामले में जिस युवक को मौजूद लोगों ने पीटा ह़ै उसे हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है और घटना के आसपास सीसीटीवी कैमरे भी कंगाल जा रहे हैं फिलहाल युवक पुलिस की हिरासत में है जिससे पूछताछ की जाएगी सिगोडी चौकी प्रभारी पकज राय ने बताया कि युवक के जेब में हाथ डालते ही मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ा है.

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है और आगे भी कार्रवाई की जाएगी फिलहाल युवक सतना का रहने वाला बताया बताया है वहां की पुलिस से भी संपर्क किया गया है और आपराधिक रिकॉर्ड बंगाले जा रहे हैं.

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट