P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशडिंडोरी: बच्चों के हाथों में किताब की जगह थाली, मध्यान भोजन योजना...

डिंडोरी: बच्चों के हाथों में किताब की जगह थाली, मध्यान भोजन योजना में लापरवाही उजागर

क्या ऐसे संवरेगा नौनिहालों का भविष्य? मध्यान भोजन के बाद बच्चों से धुलवाई जा रही जूठी थालियां

शैलेश नामदेव/ डिंडोरी/ खबर डिजिटल/ जिले के करंजिया विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय पकरी में मध्यान भोजन योजना के संचालन में गंभीर लापरवाही सामने आई है। आरोप है कि स्कूल में छोटे-छोटे बच्चों से भोजन के बाद जूठे बर्तन धुलवाए जा रहे हैं, जो शासन के स्पष्ट निर्देशों का सीधा उल्लंघन है। यह न केवल नियमों के खिलाफ है, बल्कि बच्चों के स्वाभिमान और स्वास्थ्य से भी जुड़ा संवेदनशील मामला है।

जिम्मेदारी समूह की, काम बच्चों से

जानकारी के अनुसार विद्यालय में भोजन वितरण का कार्य शंकर पार्वती स्व सहायता समूह को सौंपा गया है। नियमानुसार भोजन पकाने, परोसने और बर्तन साफ करने तक की पूरी जिम्मेदारी समूह की होती है। बावजूद इसके, अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए छोटे छात्रों से थालियां धुलवाई गईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिन बच्चों से यह काम कराया गया, वे उम्र में बेहद छोटे हैं।

फिसलन भरी जगह पर कराया गया काम

चिंता की बात यह भी है कि बर्तन धुलवाने का कार्य कीचड़ और फिसलन वाली जगह पर कराया गया, जिससे बच्चों के गिरने और चोटिल होने का खतरा बना रहा। इस दौरान न तो स्कूल प्रबंधन ने एहतियात बरती और न ही समूह के सदस्यों ने स्थिति की गंभीरता समझी।
समूह की सदस्य ललिता बाई ने कहा, आज दाल, चावल, सब्जी और खीर परोसी गई थी। हम बच्चों से थाली नहीं धुलवाते, आज ही बच्चे धो रहे थे।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

बीआरसी अजय राय ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच उपरांत यदि आरोप सही पाए गए तो संबंधितों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अब सवाल यह है कि क्या दोषियों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे, ताकि बच्चों के हाथों में किताबें रहें, जूठी थालियां नहीं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट