नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) 2026 PM National Child Award के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। यह देश का एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान है, जो हर वर्ष बच्चों की असाधारण उपलब्धियों को पहचान देने के उद्देश्य से प्रदान किया जाता है।
यह पुरस्कार उन बच्चों को दिया जाएगा, जिन्होंने वीरता, खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और कला एवं संस्कृति जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो।
पात्रता के अनुसार, भारत में रहने वाला कोई भी भारतीय नागरिक, जिसकी आयु 31 जुलाई 2026 तक 5 से 18 वर्ष के बीच हो, वह इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकता है।

नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और आवेदन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in
के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इसमें स्व-नामांकन (Self Nomination) और अनुशंसा (Recommendation) दोनों ही मान्य हैं।
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी और दिशा-निर्देश के लिए इच्छुक आवेदक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।
