P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशखास खबर: मध्यप्रदेश में राहुल गांधी लगाएंगे क्लास, खड़गे समेत एक्सपर्ट रहेंगे...

खास खबर: मध्यप्रदेश में राहुल गांधी लगाएंगे क्लास, खड़गे समेत एक्सपर्ट रहेंगे मौजूद

संघ की तर्ज पर बनेगा मिनट टू मिनट कार्यक्रम

भोपाल/सुनील बंशीवाल/ खबर डिजिटल/ आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राहुल गांधी का मध्यप्रदेश पर खास फोकस दिखाई दे रहा है, इसी का नतीजा है कि कांग्रेस प्रदेश में आक्रामक अंदाज में दिखाई दे रही है। इसी काम को आगे बढ़ाने के लिए राहुल गांधी मध्यप्रदेश आ रहे हैं, वो कांग्रेस ने नए नवेले जिला अध्यक्षों की क्लास लेंगे, ताकि उन्हें आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार किया जाए, क्योंकि जिस तरह से कांग्रेस ने बड़े-बड़े नेताओं को जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप दी, यह कांग्रेस आलाकमान की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की लगेगी क्लास
मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने कुछ ही समय पहले जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है, इसमें विधायक लेवल के नेताओं तक को संगठन चलाने का जिम्मा सौंपा गया, उन्हीं जिला अध्यक्षों की क्लास लेने के लिए अगले महीने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मध्यप्रदेश आएंगे। पचमढ़ी के होटल हाईलैंड में 2 नंबवर से 11 नवंबर तक ट्रेनिंग कैंप चलेगा। सभी 71 जिला अध्यक्ष 10 दिन यहां ही रहेंगे। पार्टी ने इसके लिए स्पष्ट दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।

राहुल गांधी समेत तमाम आला नेता करेंगे शिरकत
कांग्रेस के ट्रेनिंग कैंप में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, जयराम रमेश, सुप्रिया श्रीनेत, पवन खेड़ा, शशिकांत सेंथिल, सहित तमाम दिग्गज नेता और एक्सपर्ट शामिल होंगे। हालांकि बिहार चुनाव के चलते राहुल गांधी के आने की तारीख तय नहीं हो पाई है। वहीं एमपी कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी को दो दिन कैंप में शामिल रहने का प्रस्ताव भेजा गया है।

अध्यक्षों की परेशानियों को भी जानेंगे राहुल गांधी
ट्रेनिंग के दौरान राहुल गांधी जिला अध्यक्षों वन टू वन चर्चा करेंगे। उनसे वो स्थानीय स्तर पर कांग्रेस की परेशानियों और सुझाव भी लेंगे, ताकि वो पूरे प्रदेश के लिए एक बड़ी रणनीति को अंजाम दे पाए। राहुल जिला अध्यक्षों से उनके जिले की सामाजिक, राजनीतिक परिस्थितियों, चुनौतियों और भविष्य की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

निचले स्तर पर काम करने के मिलेंगे टिप्स
ट्रेनिंग कैंप में कांग्रेस जिलाध्यक्षों को अपनी टीम बनाने में बरतने वाली सावधानियों के बारे में भी बताया जाएगा, ताकि चुनाव तक कोई फेरबदल करने की कम ही आवश्यकता पड़े। ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर, वार्ड, ग्राम पंचायत और बूथ लेवल तक टीम खड़ा करने का टास्क भी दिया जाएगा और रोडमैप तैयार किया जाएगा कि 2028 के विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव तक सूबे में कांग्रेस मजबूती के साथ खड़ी दिखाई दे।

संघ की तर्ज पर दी जाएगी ट्रेनिंग
आरएसएस के शिविरों में तय समय के अनुसार ही स्वयंसेवकों तैयार रहने के लिए पहले ही कर दिया जाता है। इसी पद्धति के अनुसार अब अनुशासनात्कम रुप में कांग्रेस का ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया जाएगा। 10 दिन का मिनट टु मिनट कार्यक्रम तय होगा, उसी के अनुसार कांग्रेस के जिला अध्यक्षों को तैयार रहना होगा, जोकि प्रतिदिन सुबह 7 बजे से शुरु होकर शाम 7-8 बजे तक चलेगा।
इसमें सुबह की सैर, योग और ध्यान जैसी गतिविधियां कराई जाएंगी।

साथ में लाने वाले सामानों की जानकारी
कांग्रेस के जिला अध्यक्षों को कैंप के दौरान बाहर जाने अनुमति नहीं होगी, इसीलिये ठंड समेत अन्य व्यवस्थाएं साथ लाने को कहा गया है। वहीं पचमढ़ी वैसे ही ठंडा स्थान है, इसीलिये इसको लेकर खास निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही दवाओं का भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। खास बात यह रहेगी कि जिलाध्यक्षों के गनमैन, ड्राइवर, पीए को एंट्री नहीं दी जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट