Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशभोपालBhopal Railway: रेलवे की सौगात MP की 6 ट्रेनें स्पेशल से होंगी...

Bhopal Railway: रेलवे की सौगात MP की 6 ट्रेनें स्पेशल से होंगी नियमित

Bhopal Railway: मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों का लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है। पश्चिम मध्य रेलवे लंबे समय से स्पेशल दर्जे के साथ चल रही प्रदेश की 6 प्रमुख ट्रेनों को अब नियमित करने जा रहा है। इस फैसले से न केवल यात्रियों की जेब पर बोझ कम होगा, बल्कि ट्रेनों के संचालन में होने वाली लेटलतीफी से निजात मिलेगी।

किराए में 200 रुपये तक की बड़ी कटौती

ट्रेनों के स्पेशल कैटेगरी से हटकर नियमित एक्सप्रेस श्रेणी में आने का सबसे बड़ा फायदा किराए में मिलेगा। स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों को अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता था, जो अब खत्म हो जाएगा। स्लीपर क्लास में लगभग 150 से 200 रुपये तक की कमी आने की उम्मीद है। वही जनरल कोच में 150-160 रुपये, स्लीपर में 320-340 रुपये, थर्ड एसी में 850-920 रुपये और सेकंड एसी में 1200-1300 रुपये तक के बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

इन 6 ट्रेनों के बदलेंगे दिन

गाड़ी संख्या 01665/01666: रानी कमलापति (RKMP) – अगरतला एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 02131/02132: जबलपुर – पुणे एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 02133/02134: जबलपुर – बांद्रा एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 01701/01702: जबलपुर – हावड़ा एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 02197/02198: जबलपुर – कोयंबटूर एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 02187/02188: रीवा – सीएसएमटी (मुंबई) एक्सप्रेस

समय की बचत

स्पेशल ट्रेनों का अक्सर कोई स्थाई टाइम-टेबल नहीं होता, जिससे उन्हें सिग्नल क्लियरेंस में देरी और अन्य तकनीकी कारणों से घंटों इंतजार करना पड़ता था। अब नियमित होने के बाद इन ट्रेनों का निर्धारित समय होगा। यात्रियों को टिकट बुकिंग में अधिक कन्फर्म सीटें मिलने की संभावना रहेगी। ट्रेनों का हर दिन या निर्धारित साप्ताहिक दिनों पर संचालन सुनिश्चित होगा।

जल्द जारी होगा टाइम-टेबल

पश्चिम मध्य रेलवे जोन के अनुसार, इन ट्रेनों को नियमित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। हालांकि अभी आधिकारिक समय-सारणी जारी नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में नया चार्ट जारी कर दिया जाएगा। इससे दैनिक यात्रियों और लंबी दूरी का सफर करने वालों को भारी सुविधा होगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट