P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP किसान महाचौपाल: राहुल गांधी सरकार को जमकर घेरा, कहा इतिहास में...

MP किसान महाचौपाल: राहुल गांधी सरकार को जमकर घेरा, कहा इतिहास में पहली बार नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया…

Kisan Mahachaupal: rahul gandhi bhopal speech today in mp

भोपाल/ खबर डिजिटल/ विजयपाल/ MP किसान महाचौपाल: मंगलवार को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे। भोपाल एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। करीब 2 बजे किसान महाचौपाल कार्यक्रम में राहुल गांधी ने किसानों से सीधा संवाद किया।

MP किसान महाचौपाल को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा इतिहास में पहली बार नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया। हिंदुस्तान की सरकार नहीं चाहती थी कि अमरीका की बड़ी–बड़ी कंपनियां, सोया, कपास, भुट्टा हिंदुस्तान में बेच पाएं। हिंदुस्तान का कोई किसान और नेता नहीं चाहता। चार महीने चर्चा बंद पड़ी थी। मैंने भाषण दिया। उसमें मैं सिर्फ नरवणे की बात नहीं कहना चाहता था।

MP किसान महाचौपाल में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर किसके आदेश पर 40 लोगों पर फायरिंग हुई। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ऐसे मामलों में अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री को ही लेना होता है? राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि संकट की घड़ी में प्रधानमंत्री ने सेना प्रमुख से सीधे बात नहीं की और अपने कमरे में ही रहे।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के नाम पर किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। किसानों की आजीविका, फसलों के उचित मूल्य और कृषि सुरक्षा पर आंच आई तो उसका सशक्त प्रतिरोध होगा। किसानों का सम्मान और अधिकार सर्वोपरि हैं — यही हमारा स्पष्ट और अडिग संकल्प है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट