P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशराजगढ़-राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ 4...

राजगढ़-राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ 4 करोड़ की मशरूका जप्त, आरोपी फरार

राजगढ़ में ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़

राजगढ़/ धर्म राज सिंह/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में थाना माचलपुर पुलिस एवं राजस्थान के जिला झालावाड़ पुलिस की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्यवाही करते हुए एमडी ड्रग्स (MD Drugs) निर्माण की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस कार्यवाही में करीब ₹4 करोड़ मूल्य की मशरूका जप्त की गई है।

थाना माचलपुर पुलिस द्वारा रात्रि गश्त के दौरान राजस्थान के थाना झालरापाटन, जिला झालावाड़ की विशेष टीम से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम गोघटपुर में दबिश दी गई। सूचना के अनुसार राजस्थान के वांछित आरोपी रघुनंदन पिता गोवर्धन पाटीदार, निवासी ग्राम गोघटपुर, अपने निवास स्थान पर अवैध रूप से एमडी ड्रग्स निर्माण की फैक्ट्री संचालित कर रहा था।
सूचना की गंभीरता एवं साक्ष्य नष्ट होने की संभावना को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में विधिसम्मत पंचनामा कार्यवाही करते हुए आरोपी के घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एमडी ड्रग्स निर्माण में प्रयुक्त रॉ मटेरियल, केमिकल्स एवं उपकरण बड़ी मात्रा में बरामद किए गए।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट