P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीशशांक गुप्ता गोलू को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मप्र कांग्रेस सोशल मीडिया के...

शशांक गुप्ता गोलू को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मप्र कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

कटनी खबर digital News– मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया संगठन में सक्रियता और बेहतर कार्य के चलते शशांक गुप्ता ‘गोलू’ को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्तमान में मप्र कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया के महासचिव पद पर कार्यरत शशांक गुप्ता को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर सोशल मीडिया प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।साथ ही पार्टी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से उन्हें रीवा एवं सतना जिलों का प्रभारी भी बनाया गया है। शशांक गुप्ता लंबे समय से कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका लगातार सराही जा रही है।प्रदेश नेतृत्व ने उनके कार्यों पर भरोसा जताते हुए यह नई जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने शशांक गुप्ता को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि वे आगामी समय में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट