P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपालRameshwar Sharma : रामलला के दर्शन भी कर लो, लेकिन कांगेस दिग्विजय...

Rameshwar Sharma : रामलला के दर्शन भी कर लो, लेकिन कांगेस दिग्विजय को नहीं भेजेगी राज्यसभा : रामेश्वर शर्मा

Rameshwar Sharma : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह रामनवमी के मौके पर अयोध्या पहुंचकर भगवान राम के दर्शन करेंगे। बताया जा रहा है कि राम मंदिर निर्माण के बाद यह उनका पहला दौरा होगा, जिसमें वे राम मंदिर अयोध्या में रामलला के दर्शन और पूजन करेंगे। इसके अलावा दिग्विजय सिंह अपने दौरे के दौरान हनुमानगढ़ी मंदिर और कनक भवन भी जाएंगे।

रामेश्वर शर्मा का तंज

दिग्विजय सिंह के अयोध्या दौरे को लेकर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने उनपर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि राम मंदिर के निर्माण के दौरान कांग्रेस ने विरोध किया था और प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी शामिल नहीं हुई। अब रामलला के दर्शन से कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि भगवान राम काल्पनिक नहीं, बल्कि आस्था और सत्य का प्रतीक हैं।

इसलिए जा रहे अयोध्या?

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने आगे कहा है कि दिग्विजय सिंह उस समय रामलाल के प्रतिष्ठा में चले जाते तो भी उन्हें कांग्रेस राज्यसभा नहीं भेजती। दिग्विजय सिंह महसूस कर चुके हैं की रामलाल के दर्शन ही करो, कांग्रेस उन्हें राज्यसभा नहीं भेजेगी। इसलिए शायद दिग्विजय सिंह रामलीला के दर्शन करने जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि जिंदगी में राम अगर है तो जरूर काम आएगा, राम जिनके साथ होता है, जीत भी उसी की होती है। चलो दिग्विजय सिंह जी रामलाल के दर्शन करेंगे तो दर्शन भी करिए और शहीदों को नमन भी करिए।

कांग्रेस का पलटवार

वहीं कांग्रेस की ओर से प्रवक्ता जितेंद्र मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा भी दिया है और वे सनातन परंपराओं का सम्मान करते हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं से सवाल करते हुए कहा कि वे अपने काम का हिसाब दें, न कि केवल राजनीतिक बयानबाजी करें।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट