P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशफर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमाण पत्र से मेडिकल कॉलेज में प्रवेश… दो...

फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमाण पत्र से मेडिकल कॉलेज में प्रवेश… दो छात्रों का एडमिशन निरस्त

मामले में एफआईआर दर्ज

रीवा/अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल/ रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आया है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोटे से प्रवेश लेने वाले एक युवक और युवती का प्रमाण पत्र जांच में फर्जी पाया गया। कॉलेज प्रबंधन ने दोनों का एडमिशन तुरंत रद्द कर अमहिया थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। जिन पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जांच के बाद हुआ खुलासा
जानकारी के अनुसार छात्रा मीमांसा वर्मा और अवनीश कुमार राज ने वर्ष 2025- 26 के लिए नीट यूजी में चयन के बाद सेनानी कोटे से प्रवेश लिया था। कॉलेज ने दस्तावेजों की मूल प्रतियां प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था, लेकिन दोनों निर्धारित तिथि तक उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद प्रबंधन ने भोपाल कलेक्टर कार्यालय से सत्यापन कराया, जहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के दोनों प्रमाण पत्र पूरी तरह फर्जी निकले।

खुलासा होने के बाद की कार्रवाई
मामले को गंभीर मानते हुए कॉलेज ने प्रवेश निरस्त कर दिया और धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट