P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशरीवा चेन स्नेचिंग में युवती समेत 3 गिरफ्तार, CCTV से मिला बड़ा...

रीवा चेन स्नेचिंग में युवती समेत 3 गिरफ्तार, CCTV से मिला बड़ा सुराग

रीवा/अरविंद तिवारी/खबर डिजिटल। रीवा पुलिस ने चेन स्नेचिंग की वारदात का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने इस मामले में दो युवकों और एक युवती को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया है और उनके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन बरामद कर ली गई है।

यह मामला 15 सितम्बर का है। पाण्डेन टोला निवासी 70 वर्षीय कुसुम नामदेव संजय गांधी अस्पताल से इलाज कराकर घर लौट रही थीं, तभी दोपहर करीब साढ़े दो बजे एक युवक ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और काले रंग की बुलेट बाइक से फरार हो गया। बाइक पर एक महिला और एक अन्य युवक भी सवार थे।

https://www.facebook.com/share/v/1c9CLFB1m4

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी श्रृंगेश राजपूत की टीम सक्रिय हुई और संदेह के आधार पर विवेक उर्फ गोलू बेलदार और अभिषेक महात्मा उर्फ जीजा को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने अपनी महिला मित्र अर्पिता रावत के साथ मिलकर वारदात करने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से लूटी गई सोने की चेन बरामद कर ली गई है।
इस सफलता पर सीएसपी रीवा राजीव पाठक ने कहा कि पुलिस अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शेगी नहीं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट