Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशरीवा में फिर सामने आया अस्पताल की लापरवाही से जुड़ा बड़ा मामला,...

रीवा में फिर सामने आया अस्पताल की लापरवाही से जुड़ा बड़ा मामला, वीडियो वायरल

रीवा/ खबर डिजिटल/ अरविन्द तिवारी/ रीवा के शासकीय सुपर स्पेशलिटी अस्पताल से ड्यूटी व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला वीडियो सामने आया है। अस्पताल में तैनात महिला सुरक्षा कर्मी के ड्यूटी के दौरान मोबाइल पर वीडियो देखने का दावा किया जा रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था सवालों के घेरे में है। सामने आए वीडियो में अस्पताल की ड्यूटी पर तैनात महिला सुरक्षा कर्मी मोबाइल फोन में वीडियो देखती नजर आ रही हैं। इसी दौरान अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों की आवाजाही जारी है। अस्पताल जैसे संवेदनशील परिसर में सुरक्षा कर्मियों की जिम्मेदारी मरीजों और परिसर की निगरानी की होती है।

ऐसे में ड्यूटी के दौरान मोबाइल में व्यस्त रहने की तस्वीर सामने आने के बाद प्रबंधन की मॉनिटरिंग व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। बड़ा सवाल यह है कि जब सुरक्षा कर्मी ड्यूटी के दौरान मोबाइल में व्यस्त रहें, तो अस्पताल की निगरानी कौन करेगा? क्या सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी की नियमित जांच होती है और क्या ड्यूटी के दौरान मोबाइल इस्तेमाल को लेकर कोई स्पष्ट नियम हैं?

गौरतलब है कि अस्पताल में मीडिया की आवाजाही और कवरेज को लेकर भी हाल में विवाद सामने आया था। ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि नियम और अनुशासन सिर्फ बाहरी लोगों के लिए हैं या अस्पताल के कर्मचारियों पर भी समान रूप से लागू होते हैं? अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी जरूरी है, मोबाइल में व्यस्त ड्यूटी की यह तस्वीर अगर सही है, तो सवाल सिर्फ एक कर्मचारी का नहीं, बल्कि पूरे मॉनिटरिंग सिस्टम की जवाबदेही का है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट