P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशपटवारी, सर्वेयर रिश्वत लेते गिरफ्तार… जमीन के नामांतरण के नाम पर मांगी...

पटवारी, सर्वेयर रिश्वत लेते गिरफ्तार… जमीन के नामांतरण के नाम पर मांगी घूस

लोकायुक्त पुलिस ने की कार्रवाई

रीवा/अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल/ महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश पर उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में लोकायुक्त संभाग रीवा के द्वारा सफल ट्रैप कार्रवाई की गई। जिसमें ग्राम बड़ोखर पोस्ट बेलवा बड़गैयान थाना गढ़ निवासी आवेदक राजेंद्र साहू की शिकायत के बाद कार्रवाई को अंजाम दिया गया, जिसने पटवारी और सर्वेयर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

लोकायुक्त पुलिस ने की कार्रवाई
शिकायतकर्ता ने अपनी पत्नी श्यामवती साहू के नाम 0.091 हेक्टेयर भूमि खरीदी थी। क्रय की गई जमीन का नक्शा तरमीम और नामांतरण के लिए पटवारी हंसराज पटेल 6 हजार रुपये की मांग कर रहा था। शिकायत प्राप्त होने पर लोकायुक्त संभाग रीवा के पुलिस अधीक्षक द्वारा शिकायत का सत्यापन करवाया गया । शिकायत सत्यापन के दौरान पटवारी हंसराज पटेल एवं आशुतोष त्रिपाठी पद सर्वेयर दोनों के द्वारा 4800 रुपए सामूहिक रिश्वत मांग करना पाया गया। शिकायत सत्यापन सही पाए जाने पर आज दिनांक 21 नवंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार टीम गठित कर आरोपी पटवारी एवं सर्वेयर को शिकायतकर्ता से 4800 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया गया है।

इन्होंने किया ट्रैप
लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार, निरीक्षक लोकायुक्त संगठन रीवा के एस.राम. मरावी समेत अन्य 12 सदस्यीय दल के सदस्य मौजूद रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट