P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP News: कांग्रेस का मिशन पंचायत… पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बूथ...

MP News: कांग्रेस का मिशन पंचायत… पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बूथ मजबूती का दिलाया संकल्प

पंचायतों में किया समिति का गठन

इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र (जीतू) पटवारी ने इंदौर जिले की सांवेर एवं राऊ विधानसभा के विभिन्न ब्लॉकों में आयोजित ‘ब्लॉक स्तरीय पंचायत समिति कार्यकर्ता सम्मेलन’ में भाग लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

समितियों का किया जाएगा गठन
कार्यक्रम के अंतर्गत सांवेर विधानसभा के पालिया, सांवेर, क्षिप्रा एवं खुड़ैल ब्लॉक तथा राऊ विधानसभा के रालामंडल ब्लॉक में सम्मेलन आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस संगठन को हर मोहल्ले और हर वार्ड तक मजबूत किया जाएगा, और प्रत्येक क्षेत्र में कांग्रेस समितियों का गठन किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विश्वास जताया कि ‘संगठन की मजबूती और जनता के विश्वास के बल पर वर्ष 2028 में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।’

मांगिया गांव का उठा मुद्दा
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सांवेर विधानसभा के मांगिया गांव में कचरा जलाने से उत्पन्न हो रही समस्या को गंभीर बताते हुए प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि 30 दिनों के भीतर इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे स्थानीय जनता के साथ धरने पर बैठकर आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में पानी से लेकर हवा तक प्रदूषण बढ़ रहा है और जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाली ऐसी किसी भी अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि जनता के स्वास्थ्य और जीवन से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस हमेशा मजबूती से आवाज उठाती रहेगी और आवश्यकता पड़ने पर जनआंदोलन भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीना बोरासी, इंदौर जिला कांग्रेस (ग्रामीण) अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, पूर्व जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष जीतू ठाकुर सहित कई वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट