त्योंथर(रीवा)/ अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल/ रीवा का त्योंथर में गौशाला श्मशान में तब्दील हो गई है। गौशाला में अवस्थाओं का आलम का कुछ इसी तरह का है। पशु चिकित्सा अधिकारी के निरीक्षण के दौरान सारी खुल गई। एक माह के अंदर गौशाला में एक दर्जन पशुओं की मौत हो चुकी है। इसको लेकर जनपद पंचायत सीईओ ने नोटिस जारी किया है। ये गौशाला त्योंथर जनपद पंचायत के बरुआ ग्राम पंचायत में संचालित की जा रही है।
चर्चा का विषय बनी गौशाला
रीवा जिले के त्योंथर जनपद पंचायत इलाके बरुआ ग्राम पंचायत में संचालित गौशाला इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है, कारण है गौशाला श्मशान में तब्दील हो रही है, एक दर्जन से अधिक मवेशियों की मौत और पशु चिकित्सा अधिकारी की निरीक्षण ने गौशाला संचालन की पोल खोल कर रख दी। जिसके बाद से लोग गौशाला प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
रुपयों की बंदरबांट का खेल
गौशाला के नाम पर लाखों रुपये का पास किया जा रहा है। पर गौशाला में पशुओं को न तो पर्याप्त भोजन है, न ही स्वच्छता जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं गौशाला में एक साथ कई गायों की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। वहीं गौशाला में मवेशियों की मौत के बाद खुले में फेंक दिया जाता है जिससे ग्रामीण दुर्गंध के कारण परेशान है।
बिल पास कराने में भी धांधली
वैसे पशु चिकित्सा अधिकारी त्योंथर और जनपद पंचायत सीईओ के द्वारा जारी नोटिस में गौशाला में 100 पशुओं की रखने की क्षमता है। पर मौके पर 70 ही मिली है जबकि प्रति माह 100 मवेशियों के नाम पर भी भुगतान हो रहा। वहीं जनपद पंचायत सीईओ प्रवीण बंसोड ने बताया कि पंचायत सचिव ,सरपंच को नोटिस जारी कर दिया गया है। पर देखना होगा कि नोटिस सिर्फ नोटिस ही रहेगा या कार्रवाई भी होगी।


