सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी– थाना स्लीमनाबाद में दर्ज अपराध क्रमांक 579/25 धारा 25, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस व एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में नामजद चार आरोपी — राम बिहारी हल्दकार पिता कठोरी लाल हल्दकार (45 वर्ष), रामानुज पाण्डेय पिता स्व. रामकिशोर पाण्डेय (60 वर्ष 4 माह), सतीष पाण्डेय पिता नारायण पाण्डेय (34 वर्ष 3 माह), पवन पाण्डेय पिता शंभुज पाण्डेय (31 वर्ष),सभी निवासी मटवारा, थाना स्लीमनाबाद जिला कटनी — घटना के बाद से फरार हैं।पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी के बावजूद आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा ने पुलिस रेगुलेशन के पैरा क्रमांक 80-ए के तहत प्रत्येक आरोपी की गिरफ्तारी पर 10,000 रुपये का नगद इनाम घोषित किया है।इनाम की घोषणा के साथ पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा, और पुरस्कार वितरण का अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा ही किया जाएगा।फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं भविष्य में अपराध की पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से इनाम राशि बढ़ाये जाने का प्रतिवेदन उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर रेंज को भेजा गया है।संपर्क सूत्र:📞 पुलिस नियंत्रण कक्ष कटनी – 7587615946, 07622-220412📞 थाना प्रभारी स्लीमनाबाद – 9691919706
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषितपुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा ने की उद्घोषणा
सम्बंधित ख़बरें


