खबर डिजिटल कटनी/रीठी -मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड रीठी के तत्वावधान में ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान के अंतर्गत सेक्टरीय स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नवांकुर संस्था कायनात जन सहयोग सेवा समिति द्वारा सेक्टर क्रमांक 4 के ग्राम बिरहुली स्थित मंदिर परिसर, बजरंग चौक में चौपाल लगाकर संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ मेंटर अरुण तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर शाला प्राचार्य रतन भदौरिया ने शिक्षा एवं नशा मुक्ति विषय पर लोगों को संबोधित करते हुए समाज में जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं नवांकुर संस्था सेक्टर तीन से उमेश त्रिपाठी ने जैविक खेती अपनाने पर जोर देते हुए इसके लाभों की जानकारी दी।मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक जगन सिंह मसराम ने परिषद की भूमिका, शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उनके लाभ लेने की प्रक्रिया तथा योजनाओं में आने वाली रुकावटों को दूर करने के उपायों की जानकारी उपस्थित ग्रामीणों को दी। कार्यक्रम में शिक्षा, जैविक खेती, नशा मुक्ति, स्वामी विवेकानंद के विचार एवं शासकीय योजनाओं जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माध्यमिक शाला के प्राचार्य संतोष सिंह भदौरिया, रतन यादव, सत्यनारायण नायक, सरपंच पति विजय सिंह, तेजी लाल, छोटे लाल पटेल, कुमत लाल सेन, राजकुमार, सुशील कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।इस दौरान सभी उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। अंत में नवांकुर संस्था कायनात जन सहयोग सेवा समिति की ओर से मोहम्मद मुस्तकीम ने सभी अतिथियों एवं ग्रामीणजनों का आभार व्यक्त किया।
रीठी विकासखंड के ग्राम बिरहुली में ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत सेक्टरीय स्तरीय चौपाल का आयोजन
सम्बंधित ख़बरें


