Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीरीठी जन अभियान परिषद कार्यालय पर उठे सवाल, ब्लॉक समन्वयक की कार्यशैली...

रीठी जन अभियान परिषद कार्यालय पर उठे सवाल, ब्लॉक समन्वयक की कार्यशैली चर्चा में

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी –जिले की जनपद पंचायत रीठी अंतर्गत संचालित मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद का कार्यालय इन दिनों स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। ब्लॉक समन्वयक जगन सिंह की कार्यशैली को लेकर क्षेत्रीय लोगों द्वारा कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं।स्थानीय सूत्रों और आसपास मौजूद कर्मचारियों के अनुसार परिषद कार्यालय अक्सर बंद पाया जाता है, जिससे आम लोगों और योजनाओं से जुड़े हितग्राहियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि ब्लॉक समन्वयक नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित नहीं रहते और फील्ड गतिविधियों में भी उनकी सक्रियता कम दिखाई देती है।क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जन अभियान परिषद से जुड़ी योजनाओं और गतिविधियों का संचालन अपेक्षित स्तर पर नहीं हो पा रहा है। कुछ लोगों ने कार्य प्रगति को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए इसे बेहद धीमा बताया।जानकारी के मुताबिक जब कार्यालय पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया तो कार्यालय बंद मिला। इसके बाद ब्लॉक समन्वयक से मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कॉल रिसीव होने के बाद काट दिया गया। आरोप है कि लंबे समय तक दोबारा संपर्क नहीं हो सका।मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। स्थानीय नागरिकों ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट