P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशरीवा में खाद को लेकर किसानों का गुस्सा फूटा, पुलिस का लाठीचार्ज...

रीवा में खाद को लेकर किसानों का गुस्सा फूटा, पुलिस का लाठीचार्ज – कई घायल

रीवा खाद संकट

रीवा/अरविंद तिवारी/खबर डिजिटल। रीवा जिले में खाद संकट गहराता जा रहा है। बुधवार देर रात करहिया मंडी में खाद वितरण को लेकर किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। किसानों का आरोप है कि वे पूरी रात भूखे-प्यासे लाइन में खड़े रहे, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल पाई। टोकन वितरण में धांधली और अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए किसानों ने जमकर नारेबाजी की।

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान कई किसान घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया कि ऐसे गंभीर हालात में राजस्व विभाग का कोई अधिकारी मौके पर मौजूद क्यों नहीं था।

https://www.facebook.com/share/v/16BvhhjHPd

किसानों और प्रशासन के बीच इस टकराव ने रीवा जिले में खाद संकट को और गहरा कर दिया है। हालात पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, वहीं प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि किसानों को जल्द पर्याप्त खाद उपलब्ध कराई जाएगी।

https://www.facebook.com/share/v/1VkBsheN6J

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट