P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशसागर में 'आपकी महापौर आपके द्वार'… महापौर संगीता तिवारी ने की जनचौपाल...

सागर में ‘आपकी महापौर आपके द्वार’… महापौर संगीता तिवारी ने की जनचौपाल कार्यक्रम की शुरुआत

नागरिकों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

सागर/हर्षित पाण्डेय/खबर डिजिटल/ सागर नगर निगम ने नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से नई पहल की है। बुधवार को महापौर संगीता सुशील तिवारी ने ‘आपकी महापौर आपके द्वार’ एवं जनचौपाल कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. हरीसिंह गौर और इंद्रानगर वार्ड से किया।

महापौर संगीता सुशील तिवारी ने कहा
कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए महापौर ने कहा कि इस पहल का मकसद शहर के हर वार्ड तक पहुंचकर नागरिकों की समस्याओं को सुनना और उनका स्थल पर ही समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन अब जनता के बीच जाकर संवाद स्थापित करेगा, जिससे योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गति आएगी। महापौर ने बताया कि यह कार्यक्रम हर बुधवार को वार्डवार आयोजित किया जाएगा। इसमें संबंधित वार्ड के नागरिक सीधे महापौर और अधिकारियों से अपनी शिकायतें, सुझाव और आवश्यक मांगें रख सकेंगे। नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर समस्याओं का तत्काल निराकरण करेंगे।

नागरिकों से की महापौर ने अपील
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने वार्डों को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सड़क, जल निकासी, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और सफाई जैसी समस्याओं की जानकारी समय पर देने पर नगर निगम उनका शीघ्र समाधान करेगा। जनचौपाल में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया और अपनी समस्याएं व सुझाव प्रस्तुत किए। महापौर ने मौके पर ही कई शिकायतों का निराकरण कराया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

योजनाओं का मिल रहा लाभ
जनचौपाल के दौरान महापौर संगीता सुशील तिवारी ने 70 वर्षीय वृद्ध महिला मीरा चंदानी के घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनवाया। साथ ही संपत्ति कर और कचरा बिल में सुधार कराया। इस अवसर पर नागरिकों से संबल कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, पीएम स्वनिधि, राशन पर्ची, जलप्रदाय, लोककर्म, प्रकाश व्यवस्था, सफाई, प्रधानमंत्री आवास योजना (बीएलसी), विवाह पंजीयन और अतिक्रमण से जुड़े आवेदन भी लिए गए, जिनके निराकरण के निर्देश महापौर ने अधिकारियों को दिए।

कार्यक्रम में पार्षद शिवशंकर यादव ने महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुशील तिवारी का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर युवा भाजपा नेता रिशांक तिवारी, एसआई शशांक रावत, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट