P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSagar News : 'भगवान से तो डरो'… मंदिर में चोरी की वारदात...

Sagar News : ‘भगवान से तो डरो’… मंदिर में चोरी की वारदात को दिया अंजाम

सीसीटीवी कैमरे में 2 चोर कैद

सागर/हर्षित पाण्डेय/खबर डिजिटल/ देवरी विधानसभा के गौरझामर थाना अंतर्गत जैतपुर डोमा के राधा कृष्ण राम जानकी मंदिर में हुए एक बड़े मंदिर में बड़ी चोरी हो गई। जहां से भगवान के आभूषण पर चोरों ने हाथ साफ किया। जिसमें पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों को तलाश शुरु कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज आया सामने
मंदिर में चोरी की वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें चोर अंदर प्रवेश करता हुआ दिखाई दे रहा है, ये जो हाथ में छड़ लिए हुए है, वो पहले भगवान के पैर पड़ता है, उसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए अंदर जाता है। फिर उसके बाद आभूषणों को चोरी कर रफूचक्कर हो जाता है।

पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस के हिसाब से 7 मुकुट चोरी हुए हैं। सीसीटीवी कैमरे में 2 चोर कैद हुए हैं। पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच शुरु की। दावा किया जा रहा है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट