कपिल सिरवैया/ खबर डिजिटल/निवाड़ी। कलेक्टर जमुना भिड़े ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में अधिकारियों को कड़े तेवर दिखाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का अगले दो दिनों के भीतर संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। 50 दिनों से अधिक लंबित प्रकरणों पर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर प्रशासनिक कार्रवाई और बैठक से अनुपस्थित रहने वालों को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
संकल्प से समाधान 31 मार्च 2026 को जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभ का वितरण किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी विभागों को इसकी तैयारियां पूर्ण करने को कहा।
प्रवेशोत्सव 2026-27 1 अप्रैल से जिले के सभी शासकीय विद्यालयों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। मुख्य कार्यक्रम ‘पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय’ में आयोजित होगा। 4 अप्रैल को जिले के अधिकारी स्कूलों में जाकर बच्चों से संवाद करेंगे और प्रेरक जानकारी साझा करेंगे।
सीमांकन, बंटवारा और नामांतरण जैसे लंबित मामलों में निष्पक्ष जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए।
’जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत जल संरचनाओं के राजस्व रिकॉर्ड को तत्काल पोर्टल पर दर्ज करने को कहा गया।
बैठक में एसडीएम अशोक कुमार सेन सहित जनपद सीईओ और अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने जोर दिया कि जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त पत्रों का जवाब समय-सीमा में देना अनिवार्य है, अन्यथा संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।
कलेक्टर के सख्त निर्देश 2 दिन में निराकरण करें सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतें
सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कलेक्टर ने अफसरों को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
सम्बंधित ख़बरें


