सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी-* नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों को सूचित किया है कि अब समग्र आईडी की आधार से ई-केवाईसी (e-KYC) कराना अनिवार्य कर दिया गया है। जिन नागरिकों ने अभी तक यह प्रक्रिया पूर्ण नहीं की है, वे 31 अक्टूबर 2025 तक नगर निगम कार्यालय या संबंधित जोन कार्यालय में संपर्क कर अपनी जानकारी सत्यापित कराते हुए ई-केवाईसी करवा सकते हैं।नगर निगम के उपयुक्त एवं नोडल अधिकारी (समग्र) शैलेश गुप्ता ने बताया कि जिन नागरिकों की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण नहीं होगी, ऐसी आईडी को डुप्लीकेट मानते हुए पोर्टल से डिलीट करने की कार्रवाई की जाएगी। इससे नागरिकों को शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में असुविधा हो सकती है।उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि जो लोग अब तक अपनी समग्र आईडी को आधार से लिंक नहीं कर पाए हैं, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी करवा लें, ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ पहले की तरह मिलता रहे।नागरिक यहां भी करा सकेंगे ई-केवाईसीनागरिक अपनी समग्र आईडी की ई-केवाईसी एमपी ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), कियोस्क, लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से भी करा सकते हैं। इसके अलावा यह प्रक्रिया सीधे समग्र पोर्टल (www.samagra.gov.in) या समग्र मोबाइल ऐप पर भी की जा सकती है।
पोर्टल पर समग्र आईडी की ई-केवाईसी अनिवार्य — 31 अक्टूबर तक नहीं कराया तो आईडी होगी डिलीट
सम्बंधित ख़बरें


