मध्य प्रदेश में दूध उपभोक्ताओं को अब ज्यादा कीमत चुकानी होगी. प्रदेश के लोकप्रिय दुग्ध ब्रांड Sanchi ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है. नई दरें 15 मई 2026 से लागू होंगी. इस फैसले के बाद सभी श्रेणी के दूध पर 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है, जिसका सीधा असर आम लोगों के मासिक बजट पर पड़ेगा.
दुध की कीमत में बढ़ोतरी
नई कीमतें लागू होने के बाद आधा लीटर दूध का पैकेट, जो अभी तक 35 रुपये में मिल रहा था, अब 36 रुपये में मिलेगा. वहीं एक लीटर का पैकेट, जिसकी मौजूदा कीमत 70 रुपये है, अब ग्राहकों को 72 रुपये में खरीदना होगा. कंपनी का कहना है कि उत्पादन लागत और परिवहन खर्च लगातार बढ़ रहे हैं, जिसके कारण कीमतों में संशोधन करना जरूरी हो गया था.
सांची के प्रबंध संचालक ने क्या कहा
इस संबंध में सांची के प्रबंध संचालक Sanjay Govani ने बताया कि पिछले कुछ समय से दूध उत्पादन, पैकेजिंग और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी लागत में लगातार इजाफा हो रहा है. ऐसे में कंपनी पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा था, इसलिए दूध की कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया गया. इससे पहले भी सांची ने मई 2025 में दूध के दाम बढ़ाए थे. दूध के दाम बढ़ने से आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गई है. पहले से ही रसोई गैस, सब्जियां और अन्य जरूरी सामान महंगे हो चुके हैं. ऐसे में अब दूध महंगा होने से घरेलू खर्च और ज्यादा बढ़ने वाला है. खासकर मध्यम वर्गीय परिवारों पर इसका सीधा असर देखने को मिल सकता है, क्योंकि दूध हर घर की रोजमर्रा की जरूरतों में शामिल है.
दुध का किया जाता है उपयोग
सुबह की चाय से लेकर बच्चों के नाश्ते और घर के अन्य उपयोग तक दूध का इस्तेमाल हर दिन होता है. ऐसे में कीमतों में हुई यह बढ़ोतरी परिवारों के मासिक बजट को प्रभावित कर सकती है. भोपाल समेत प्रदेश के कई शहरों में उपभोक्ताओं ने इस फैसले पर चिंता जताई है और कहा है कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच अब दूध की कीमत बढ़ना भी लोगों के लिए अतिरिक्त बोझ साबित होगा.
यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई
यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा
यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
