सौरभ श्रीवास्तव खबर डिजिटल कटनी न्यूज़ –
निगम प्रशासन द्वारा नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विकास कार्यों के तहत गुरुवार को संत कंवरराम वार्ड में 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक शौचालय के निर्माण कार्य का भूमिपूजन महापौर श्रीमती प्रीती संजीव सूरी ने किया।इस अवसर पर वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री गोविंद चावला सहित कई पार्षद, गणमान्य नागरिक और व्यापारी उपस्थित रहे।महापौर ने कहा — “नागरिकों की सुविधाएं हमारी प्राथमिकता”महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि नगर निगम प्रशासन का उद्देश्य है कि हर वार्ड में स्वच्छता और सुविधा से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुलभ कराई जाएं। उन्होंने बताया कि इस परियोजना से क्षेत्र के नागरिकों, खासकर व्यापारियों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी।व्यापारी संघ ने जताया आभारमाधवनगर व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री राजेश पंजवानी ने महापौर श्रीमती सूरी एवं पार्षदों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया और बरसों पुरानी शौचालय समस्या का समाधान होने पर आभार व्यक्त किया। वाहन चालकों और श्रमिकों ने भी इस सुविधा के लिए निगम प्रशासन को धन्यवाद दिया।शौचालय में होंगी अत्याधुनिक सुविधाएंनोडल अधिकारी आदेश जैन ने बताया कि लगभग 9×9 मीटर क्षेत्र में बनने वाले इस 17-सीड्स शौचालय में 10 डब्ल्यूसी शीट्स, 3 स्नानगृह, 4 यूरिनल और एक गार्ड रूम का प्रावधान रहेगा।शौचालय को दिव्यांगों के अनुकूल बनाया जा रहा है तथा यूरिनल की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।विशेष मौजूदगी में हुआ भूमिपूजनइस अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्वश्री सुभाष साहू, डॉ. रमेश सोनी, जयनारायण निषाद, श्रीमती बीना संजू बैनर्जी, पार्षद ईश्वर बहरानी, सीमा श्रीवास्तव, शकुंतला सोनी, वंदना यादव सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।सुलभ इंटरनेशनल के प्रतिनिधि श्री अविनाश सिंह तथा नगर निगम के अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे।


