P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSatna News: विधायक के भतीजे ने की मारपीट… टोल कर्मी को टोल...

Satna News: विधायक के भतीजे ने की मारपीट… टोल कर्मी को टोल मांगना पड़ा महंगा

चाचा हमारे विधायक हैं...

सतना/अंकित शर्मा/खबर डिजिटल/ हमारे चाचा है विधायक इसीलिए बैरियर पर नहीं देंगें टोल। जीहां मैहर की मां शारदा देवी धाम परिसर से जुड़ी बीजेपी विधायक के भतीजे की कुछ ऐसी ही शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां देवी धाम स्थित टोल बैरियल पर तैनात एक कर्मचारी के साथ खुलेआम मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

चाचा हमारे विधायक हैं…
जानकारी के मुताबिक हाल ही में मैहर शारदा देवी परिसर में टोल बैरियर का ठेका अमरपाटन के कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह के बेटे गिन्नी सिंह के करीबी राजू सिंह को मिला है, ऐसे में लाजमी है की अब हर किसी से टोल बराबर वसूलने की तैयारी है, लेकिन टोल पर मामला तब बिगड़ गया। जब टोलकर्मियों ने मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी के भतीजे विपुल चतुर्वेदी के एक वकील साथी की कार हमेशा की तरह बगैर टोल अदा किये जाने नहीं दी, फिर क्या बीजेपी विधायक के भतीजे को ये बात नागवार गुजारी, और अपने कुछ साथियों दिनेश मौर्य, उत्तम पांडेय एवं रचित तिवारी के साथ मिलकर टोल कर्मियों के साथ जमकर मारपीट कर दी।

घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
पूरी घटना टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल रूप हो रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी हमेशा की तरग बिना टोल शुल्क अदा किए वाहन निकालने का प्रयास कर रहे थे। जब ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी ने नियमानुसार टोल मांगा, तो आरोपियों ने दबंगई दिखाते हुए पहले गाली-गलौज की और फिर कर्मचारी के साथ मारपीट शुरू कर दी। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है वहीं इस मामले पर मैहर शारदा देवी चौकी में अब तक शिकायत दर्ज नहीं की गई है, हालांकि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट