P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSeoni News: घंसौर बंद का दिखाई दिया असर… सीएमओ और विधायक पहुंचे...

Seoni News: घंसौर बंद का दिखाई दिया असर… सीएमओ और विधायक पहुंचे घंसौर

रोगी कल्याण समिति और नागरिकों के साथ की बैठक

घंसौर(सिवनी)/मनोज नामदेव/खबर डिजिटल/ घंसौर में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सिविल हॉस्पिटल में परिवर्तित किए जाने व गंभीर मरीजों को तुरंत मिलने वाली सुविधाओं के अभाव को लेकर बवाल मचा हुआ है, विगत 22 दिसंबर को आवाह्न के चलते समूचे घंसौर बंद के दौरान आक्रोशित नागरिकों के अगुवाई में राज्यपाल के नाम मांगे पूरी नही‌ होने पर उग्र आंदोलन पर मजबूर होने की चेतावनी देते हुए एक ज्ञापन सौंपा गया था, जिसमें बड़ी संख्या में नगर एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे जिसका व्यापक असर होता हुआ नजर आ रहा है।

बैठक का किया गया आयोजन
लोगों के आक्रोश को देखते हुए विधायक और सीएमओ घंसौर पहुंचे, जानकारी के मुताबिक विगत 28 दिसंबर को रोगी कल्याण समिति एवं नगर घंसौर के सैंकड़ों लोगों सहित जिला और जनपद के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं लखनादौन विधायक योगेन्द्र सिंह बाबा मुख्य रुप से उपस्थित हुए, तो वहीं प्रशासनिक अमले से सीएमओ,एसडीएम,बीएमओ आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की होगा व्यवस्था
इस मौके पर उठ रही मांगों को लेकर सीएमओ ने कहा कि घंसौर अस्पताल में सप्ताह में एक दिन विशेषज्ञ डॉक्टरों को भेजा जाएगा और घंसौर अस्पताल में और अधिक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए 7 दिवस में पूरा करने का आश्वासन दिया, तो वहीं लखनादौन विधायक ने कहा कि मार्च में होने वाले विधानसभा सत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घंसौर को सिविल हॉस्पिटल में परिवर्तित करने की मांग को उठाने के साथ जनता की सुविधा को पूरा करने का पूरा प्रयास करुंगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट