P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSatna News : शराबियों ने मोहल्ले में फोड़ा कई लोगों का सिर…...

Satna News : शराबियों ने मोहल्ले में फोड़ा कई लोगों का सिर… और मचाया जमकर उत्पात

मारुति नगर बना शराबियों का अड्डा

सतना/अंकित शर्मा/खबर डिजिटल/ सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाला मारुति नगर मोहल्ला इस समय सुर्खियों में बना हुआ है, इस मोहल्ले में कुछ असामाजिक तत्व बीच रोड पर बैठकर गाड़ी को खड़ी कर शराब खोरी करने के बाद निकलने वाले राहगीरों से मारपीट करते हैं, इस मोहल्ले में यह कोई नई बात नहीं है, आए दिन रोज का यह काम हो गया है।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
कई बार यह असामाजिक तत्व इसी तरह के कारनामे कर चुके हैं, लेकिन मजाल क्या कि कोतवाली पुलिस या बीट प्रभारी कभी इनको समझाए या पकड़ कर थाने ले जा सके। इसी परिणाम था कि फिर राहगीरों का रास्ता रोक कर उनके साथ मारपीट कर लहू लुहान कर दिया गया, एक युवक के सिर पर पत्थर से वार कर दिए, जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, और सिर पर 12 टांके लगे, जबकि आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

पुलिस के आला अधिकारियों से मांग
स्थानीय रहवासियों ने अब आला अधिकारियों की शरण लेने को कहा है, ताकि उन्हें परेशानियों से निजात मिल सके, साथ ही उन्होंने असामाजिक तत्वों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट