सिवनी/विशाल भारद्वाज/खबर डिजिटल/ बरघाट के भाजपा विधायक कमल मर्सकोले और हिंदूवादी संगठनों ने 16 वन विभाग कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज कराई। वन विभाग कर्मचारियों पर आरोप है कि 50 साल पुराने हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ कर स्थानीय ग्रामीणों को गालियां दी गई। जिसके बाद हिंदू संगठन ने मामले में विरोध दर्ज कराया था, जिसका परिणामस्वरुप कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई।
सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने का आरोप
सिवनी बालाघाट मार्ग पर ग्राम बहरई के सड़क किनारे हनुमान मंदिर निर्मित है, यहां पर लोग पूजा-पाठ के लिए आते हैं। वन विभाग के कर्मचारियों ने मंदिर में तोड़फोड़ करना शुरु किया था। जिसके चलते सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने का विधायक एवं ग्रामीण और हिंदूवादी संगठन ने आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर बरघाट थाना पुलिस ने बी.एन.एस. की धारा 298, 302, 3(5), के तहत मामला दर्ज किया है।
लोगों ने जताया आक्रोश
वन विभाग के खिलाफ लोगों ने भी अपना आक्रोश जाहिर किया था। उन्होंने धार्मिक आस्था के खिलाफ खिलवाड़ की बात कही थी। वहीं अब जल्द वन विभाग के कर्मचारियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।
