Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशपुरानी रंजिश में खूनी खेल 17 वर्षीय किशोर की चाकू से गोदकर...

पुरानी रंजिश में खूनी खेल 17 वर्षीय किशोर की चाकू से गोदकर हत्या

सिवनी (जिला मुख्यालय) कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बारहपत्थर क्षेत्र में बीती रात पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। गायत्री मंदिर के समीप तीन युवकों ने एक 17 वर्षीय किशोर पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद जिला अस्पताल में परिजनों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए।

वारदात की पूरी कहानी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक जब रात के समय गायत्री मंदिर के पास से गुजर रहा था, तभी पहले से घात लगाए बैठे तीन आरोपियों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने युवक पर चाकुओं से कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अपराध का इतिहास: बड़े भाई पर भी हुआ था हमला
परिजनों का आरोप है कि हमलावर लंबे समय से उनके परिवार के पीछे पड़े थे। कुछ समय पूर्व इन्हीं आरोपियों ने मृतक के बड़े भाई पर भी जानलेवा हमला किया था। उस दौरान भी आरोपियों ने चाकू का इस्तेमाल कर उसे गंभीर रूप से घायल किया था। परिजनों का कहना है कि पुलिस को उस वक्त भी आगाह किया गया था, लेकिन ठोस कार्रवाई न होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए।

पुलिस की लापरवाही पर भड़का आक्रोश
अस्पताल में जैसे ही पुलिस पहुंची, परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही के गंभीर लगाए हैं। उनका कहना है कि अगर पिछली शिकायत पर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती, तो आज हमारा बेटा जिंदा होता। बार-बार शिकायत के बावजूद आरोपियों को संरक्षण मिला, जिससे उन्होंने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

मृतक के परिजन का कहना
हमने पहले भी इन तीन युवकों के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने उसे गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस की इसी सुस्ती ने मेरे भाई की जान ले ली। देर रात तक चले हंगामे के बीच पुलिस के आला अधिकारियों ने परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि नगर के तीन नामजद युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट