सिवनी/खबर डिजिटल/ सिंगोड़ी कान्हीवाडा निवासी हरिप्रसाद ठाकुर के पुत्र डॉक्टर दिनेश ठाकुर छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में पदस्थ है। उन्होंने बीते दिन मानवता की ऐसी मिसाल पेश की जिसे सुनकर हर कोई उनकी सराहना कर रहा है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा शहर के व्यस्त सत्कार तिराहे के पास सड़क पर मौत से जंग लड़ रहे एक युवक के लिए मेडिकल कॉलेज के डॉ. दिनेश ठाकुर ‘देवदूत’ बनकर सामने आए। चलती बाइक पर युवक को अचानक हार्ट अटैक आया और वह बेहोश होकर गिर पड़ा. जिसे डॉक्टर ने तत्काल सीपीआर (CPR) देकर मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इस प्रयास की सराहना छिंदवाड़ा सांसद बंटी साहू ने करते हुए सम्मानित किया। वही बीते दिन 26 जनवरी को छिंदवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने भी सम्मानित किया। सिवनी जिले के लाल ने मानवता की मिशाल पेश कर जिले को गौरवान्वित कर दिया।
सिवनी जिला निवासी डॉक्टर दिनेश ठाकुर ने मानवता की पेश की मिशाल, मंत्री ने किया सम्मानित
डॉ. दिनेश ठाकुर ने सीपीआर देकर युवक की जान बचाई
सम्बंधित ख़बरें


