घंसौर (सिवनी)/मनोज नामदेव/खबर डिजिटल/ सिवनी के घंसौर में इंग्लिश मीडियम भावा एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल में 16वां वार्षिक खेल उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के मोटिवेटर कुंवर शक्ति सिंह के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद पीताम्बर, अजय, कुलदीप और संग्राम—इन चारों हाउसेज़ ने मार्च-पास्ट कर सलामी दी।
कुंवर शक्ति सिंह ने किया संबोधित
कुंवर शक्ति सिंह ने संबोधन में कहा कि खेल उत्सव केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि छात्रों की साधना और मेहनत का प्रदर्शन है। समापन अवसर पर अतिथि ठाकुर राजेश सिंह ने संस्था द्वारा शिक्षा और संस्कार के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। दौड़, रिले रेस, टग ऑफ वार, फ्रॉग रेस, ऊंची कूद, लंबी कूद, भाला और तवा फेंक समेत कई प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दम दिखाया।
ओवरऑल चैंपियन रहा अजय हाउस
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संध्या में बच्चों द्वारा दी गई टार्च लाइट पीटी प्रस्तुति, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में प्राचार्य मोहित ठाकुर और समाज अध्यक्ष अंशुल अजयपाल सिंह परिहार ने आभार व्यक्त किया।


